मेहदावल के प्रमुख मंदिरों के विकास को लेकर विधायक की पहल, पर्यटन मंत्री को भेजा प्रस्ताव

संतकबीरनगर। विधानसभा-312 मेहदावल क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण पहल की है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को पत्र भेजकर प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास की मांग की है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्राचीन और पवित्र धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित कर उन्हें पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिन प्रमुख स्थलों के विकास के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें गौतम तट महादेव स्थान एवं दण्डी स्वामी तपोस्थली (ग्राम भिटिया कलां, विकासखंड मेहदावल), राम जानकी मंदिर (ग्राम साड़े कला, विकासखंड मेहदावल), मां काली मंदिर (ग्राम हावपुर भड़ारी, विकासखंड बघौली), शिव मंदिर (ग्राम बहेरा माफी, विकासखंड बेलहर कला) तथा धुरियाडिह हनुमान मंदिर (ग्राम रक्शा, विकासखंड मेहदावल) शामिल हैं।

विधायक ने भरोसा जताया कि इन धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और आसपास के इलाकों में विकास की रफ्तार तेज होगी। उन्होंने कहा कि जन-जन की आस्था से जुड़े इन केंद्रों को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। 

#मेहदावल #संतकबीरनगर #अनिलकुमारत्रिपाठी #धार्मिकपर्यटन #मंदिरविकास #पर्यटनविकास #उत्तरप्रदेश #आस्थाकेन्द्र #सांस्कृतिकविरासत #ग्रामीणविकास #UPTourism #TempleDevelopment #LocalNews #HindiNews

Comments

Popular posts from this blog

आत्मनिर्भरता की पहल: नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर के साथ दिया रोजगार का भरोसा

मेंहदवल क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर विधायक सक्रिय, 90 किमी से अधिक मार्गों के सुधार का प्रस्ताव