मेंहदवल क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर विधायक सक्रिय, 90 किमी से अधिक मार्गों के सुधार का प्रस्ताव

संतकबीरनगर। मेंहदवल विधानसभा क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने की दिशा में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पहल तेज कर दी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2026-27 में क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने का अनुरोध किया है।

विधायक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रस्तावित कार्यों में कुल 90 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले 12 प्रमुख मार्ग शामिल हैं, जिनके निर्माण और मरम्मत से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

प्रमुख प्रस्तावित मार्गों में बघौली-पिपरा बोरिंग मार्ग (11.25 किमी), करैली चौराहा से बैदौली बढ़या रक्षाकोल होते हुए बौरब्यास मार्ग (10 किमी), मेंहदवल-लोहरसन मार्ग से करमा कला व भटौरा होते हुए श्रीपाल मार्ग (4 किमी), बांसी-खलीलाबाद लेडुआ महुआ से दुर्गजोत मार्ग (4.05 किमी) तथा लोहरौली से जंगल दशहर मार्ग (11.66 किमी) सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं।

इसके अलावा खलीलाबाद-मेंहदवल मार्ग से हरदी, भगवानपुर, सांगठ व भिटवा मार्ग, लोहरसन से फुलवरिया होते हुए सिअरहवा घाट तक तथा दुर्गजोत-बेलहर मार्ग से दरही पुल होते हुए पिपरा बोरिंग मार्ग तक के मार्गों को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है।

इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में धूल-मुक्त, सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक ने कहा कि विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

#मेंहदवल #संतकबीरनगर #अनिलकुमारत्रिपाठी #विकासकार्य #सड़कनिर्माण #PWD #इन्फ्रास्ट्रक्चर #ग्रामीणविकास #कनेक्टिविटी #जनसेवा #उत्तरप्रदेश #स्थानीयसमाचार #रोडडेवलपमेंट #PublicWorks #UPNews


Comments

Popular posts from this blog

आत्मनिर्भरता की पहल: नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर के साथ दिया रोजगार का भरोसा

मेहदावल के प्रमुख मंदिरों के विकास को लेकर विधायक की पहल, पर्यटन मंत्री को भेजा प्रस्ताव