Posts

आत्मनिर्भरता की पहल: नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर के साथ दिया रोजगार का भरोसा

Image
मिशन संदेश हरिद्वार, 5 मई 2026। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक सराहनीय पहल के तहत 32 वर्षीय दिव्यांग महिला दीक्षा को व्हीलचेयर प्रदान की। लेकिन यह पहल महज सहायता वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि संस्था ने उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने का भी संकल्प लिया, जो इसे एक सामान्य सेवा कार्य से आगे ले जाकर सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बनाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीक्षा लगभग एक दशक पूर्व पेड़ गिरने की दुर्घटना में स्पाइनल कॉर्ड इंजरी का शिकार हो गई थीं, जिसके चलते उनका जीवन पूरी तरह बदल गया। इस संवेदनशील मामले को जनहित दिव्यांग समिति, हरिद्वार के अनुप कुमार द्वारा नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद संस्था ने त्वरित पहल करते हुए उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। सहायता से आगे बढ़कर सशक्तिकरण की सोच ट्रस्ट द्वारा दीक्षा को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने का निर्णय इस पहल का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है। आमतौर पर ऐसे मामलों में सहायता एक बार के वितरण तक सीमित रह जाती है, लेकिन यहां संस्था ने दीक्षा को...

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद महिला को दी सिलाई मशीन

Image
ऋषिकेश । समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। ट्रस्ट से जुड़ी उक्त महिला ने संस्था के माध्यम से एक वर्ष तक निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी आर्थिक तंगी के चलते वह अपना रोजगार शुरू नहीं कर पा रही थी। ऐसे में संस्था ने उसकी परिस्थितियों को समझते हुए उसे सिलाई मशीन प्रदान की, ताकि वह घर बैठे ही स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके। इसके साथ ही संस्था द्वारा उसे प्रशस्ति पत्र देकर उसके प्रयासों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर सतीश अग्रवाल, प्रशिक्षण दे रहीं अंजना एवं पुष्पा, शिक्षा व्यवस्था देख रहीं शिखा पाल, सह-संस्थापक नूपुर गोयल, संस्थापक नीरजा गोयल तथा कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहीं लक्ष्मी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था केवल महिला सशक्तिकरण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। ट्...

पीएचडी: उपाधि नहीं, ज्ञान-सृजन की निरंतर यात्रा - डॉ. प्रियंका सौरभ

Image
आज के समय में पीएचडी (Doctor of Philosophy) को लेकर समाज में अनेक धारणाएँ प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे केवल “डिग्री” मानते हैं, कुछ इसे नौकरी पाने का साधन समझते हैं, जबकि कुछ इसे प्रतिष्ठा का प्रतीक मान बैठते हैं। सोशल मीडिया पर भी समय-समय पर ऐसे लेख और टिप्पणियाँ सामने आती रहती हैं जिनमें पीएचडी की उपयोगिता, कठिनाई और वास्तविक अर्थ पर बहस होती है। वास्तव में पीएचडी केवल एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि ज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाने की सतत बौद्धिक यात्रा है। यह थीसिस लिखकर समाप्त होने वाली प्रक्रिया नहीं, बल्कि शोध-चिंतन, विश्लेषण और समाजोपयोगी योगदान की निरंतर साधना है। पीएचडी का मूल उद्देश्य किसी विषय के स्थापित ज्ञान को दोहराना नहीं, बल्कि उसमें नया जोड़ना है। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक विद्यार्थी प्रायः उपलब्ध ज्ञान को पढ़ते, समझते और परीक्षाओं के माध्यम से सिद्ध करते हैं। परंतु पीएचडी उस बिंदु से आगे की अवस्था है जहाँ शोधार्थी स्वयं प्रश्न गढ़ता है, समस्या की पहचान करता है, पद्धति चुनता है, प्रमाण जुटाता है और निष्कर्ष प्रस्तुत करता है। इस अर्थ में पीएचडी “सीखने” से अधिक “नया रचने” की प्र...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा दबाव; घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत

Image
नई दिल्ली/लखनऊ। मई महीने की शुरुआत के साथ एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी नई दरों के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं। इस फैसले ने खासतौर पर होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। कमर्शियल सिलेंडर पर बड़ा असर नई दरों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹993 की बढ़ोतरी के बाद अब यह ₹3,071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2,078.50 था। इसी तरह मुंबई में सिलेंडर ₹3,024, कोलकाता में ₹3,202 और चेन्नई में ₹3,237 तक पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की लागत बढ़ाएगी, जिसका असर आने वाले दिनों में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। यूपी में भी महंगाई का असर उत्तर प्रदेश के शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगभग ₹993 का इजाफा देखा गया है। लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर ₹3,194, आगरा में ₹3,125.50 और गोरखपुर में ₹3,255.50 का हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि छोटे व्यापारियों और मध्यम स्...

मेहदावल के प्रमुख मंदिरों के विकास को लेकर विधायक की पहल, पर्यटन मंत्री को भेजा प्रस्ताव

Image
संतकबीरनगर। विधानसभा-312 मेहदावल क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण पहल की है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को पत्र भेजकर प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास की मांग की है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्राचीन और पवित्र धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित कर उन्हें पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जिन प्रमुख स्थलों के विकास के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें गौतम तट महादेव स्थान एवं दण्डी स्वामी तपोस्थली (ग्राम भिटिया कलां, विकासखंड मेहदावल), राम जानकी मंदिर (ग्राम साड़े कला, विकासखंड मेहदावल), मां काली मंदिर (ग्राम हावपुर भड़ारी, विकासखंड बघौली), शिव मंदिर (ग्राम बहेरा माफी, विकासखंड बेलहर कला) तथा धुरियाडिह हनुमान मंदिर (...

मेंहदवल क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर विधायक सक्रिय, 90 किमी से अधिक मार्गों के सुधार का प्रस्ताव

Image
संतकबीरनगर। मेंहदवल विधानसभा क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने की दिशा में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पहल तेज कर दी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2026-27 में क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने का अनुरोध किया है। विधायक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रस्तावित कार्यों में कुल 90 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले 12 प्रमुख मार्ग शामिल हैं, जिनके निर्माण और मरम्मत से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। प्रमुख प्रस्तावित मार्गों में बघौली-पिपरा बोरिंग मार्ग (11.25 किमी), करैली चौराहा से बैदौली बढ़या रक्षाकोल होते हुए बौरब्यास मार्ग (10 किमी), मेंहदवल-लोहरसन मार्ग से करमा कला व भटौरा होते हुए श्रीपाल मार्ग (4 किमी), बांसी-खलीलाबाद लेडुआ महुआ से दुर्गजोत मार्ग (4.05 किमी) तथा लोहरौली से जंगल दशहर मार्ग (11.66 किमी) सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं। इसके अलाव...

गोरखपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक, डीआईजी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Image
(Report -Mohammad Sayeed journalist) गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस लाइन सभागार में आज जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीआईजी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं, घटनाओं के अनावरण, जनशिकायतों के निस्तारण, साइबर अपराध तथा महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय पुलिसिंग, नियमित गश्त और खुफिया तंत्र को मजबूत बनाना आवश्यक है। साथ ही साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। इसके अलावा जनशिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बना...